बांदा, दिसम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता पांच दिन पहले खेत की सिंचाई कर रहे किसान की हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग सर्दी लगने की बात कह रहे हैं। तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव निवासी शिवलखन ने बताया कि उनका छोटा भाई 52वर्षीय शिवनरायन किसानी करता था। वह पांच दिन पहले रात में खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी सर्दी ने उसे चपेट में ले लिया। वह कंपकंपाते हुए घर पहुंचा। घरवालों ने पहले उसका घरेलू उपचार किया। हालत में सुधार नहीं हुआ। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया । जहां हालत में सुधार न होने पर घरवाले उसे मेडिकल कालेज ले गए। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.