अमरोहा, अप्रैल 6 -- रहरा। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव दड़ियाल निवासी किसान के नलकूप की मोटर उखाड़ कर चोर ले गए। किसान ने थाने में तहरीर दी है। गांव निवासी किसान बानकी सिंह का कहना है कि उसका खेत गांव के चौराहे से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। खेत में मेंथा की फसल लगी हुई है। फसल सिंचाई के लिए नलकूप लगा हुआ है। शनिवार को खेत पर जाकर देखा तो उसकी मोटर गायब थी। पाइप व अन्य सामान उखड़े हुए पड़े थे। माना जा रहा है कि रात में चोरों ने किसी वक्त मोटर को निकाल लिया। चोरी गई मोटर की कीमत तीस हजार से अधिक बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष सुकर्मपाल राणा ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.