ललितपुर, दिसम्बर 6 -- किसान की मोटरसाइकिल चोरी ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिरसी में एक ग्रामीण के खेत पर खड़ी हुई उसकी बाइक पर अज्ञात बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया और लेकर रफुचक्कर हो गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अज्ञात बाइक चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। - गाली गलौज मारपीट का आरोप ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर पुलिस चौकी को ओवरब्रिज के दो लोगों के बीच हुई कहासुनी से आक्रोशित पास मोहल्ले के ही दबंग दबंग ने विपक्षी को दिनदहाड़े मौके पर दबोच कर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। उक्त घटना के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - मारपीट कर धमकी देने का आरोप ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ...