मोतिहारी, मार्च 30 -- रक्सौल,नगर संवाददाता। प्रखंड के हरदिया पंचायत के गम्हरिया ग्राम निवासी विजय सिंह की पुत्री कृति कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 477 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कृति कुमारी शिवशंकर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनाथ पुर से मैट्रिक की परीक्षा दी थी। इस सफलता का श्रेय उसने माता,पिता व गुरुजनों को दिया है। उसने बताया कि साइंस से स्नातक करने के बाद यूपीएससी की तैयारी करेंगी। इस सफलता पर पूर्व विधायक डॉक्टर अजय कुमार सिंह, चाचा रामप्रवेश सिंह,नन्दलाल सिंह,ईं रामेश्वर सिंह,पूर्व सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.