अलीगढ़, जून 4 -- विजयगढ़ संवाददता। नगला बरी गांव की शालिनी पुत्री संजय यादव ने अपनी मेहनत से एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। शालिनी का चयन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्था में हो गया है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। शालिनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही पूरी की और फिर जवाहर नवोदय विद्यालय अंडला खैर में चयन हुआ। शालिनी की इस उपलब्धि से पूरा गांव प्रसन्न और गौरवान्वित है। शालिनी के पिता संजय यादव एक किसान हैं और जीविका के लिए विजयगढ़ में बालू, बदरपुर और सीमेंट की दुकान चलाते हैं। संजय यादव को बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.