फतेहपुर, फरवरी 18 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने गांव मेउली गया था। वहां बाइक खड़ी करके मेवली निवासी ननका प्रसाद, राहुल कुमार के खेतों में गन्ना लेने चला गया। तभी मेवली गांव के ही रोशन सिंह की पत्नी शिवदेवी उसकी बाइक को गिरा दिया। डंडे से बाइक में तोड़फोड़ करते हुए गाली गलौज करने लगी। जैसे ही वह बाइक के पास पहुंचकर विरोध किया तो रोशन सिंह, उसका भाई मान सिंह और पत्नी सीता देवी ने चप्पलों और डंडे से उसकी पिटाई कर दिया। शोर सुनकर मलखान सिंह और राहुल कुमार बचाने के लिए आए। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.