मेरठ, दिसम्बर 15 -- दौराला। सकौती निवासी एक किसान के घर आयकर विभाग का नोटिस भेजा तो परिजन चौंक गए। किसान ने आयकर विभाग पहुंचकर जानकारी ली तो उसके पेनकार्ड पर दिल्ली में दो कंपनी है और लाखों का इनकम टैक्स बकाया है। इस पर किसान ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सकौती गांव निवासी मांगेराम ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। 23 जून को उसके घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा और इनकम टैक्स जमा करने के लिए कहा गया। वह नोटिस मिलने पर आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचा तो जानकारी मिली कि उसके पैन कार्ड का उपयोग कर दिल्ली के पते पर संलाफे इंटरनेशनल और अटलांटा ओवरसीज के नाम से दो फर्म बनाई गई थी, जिनसे करोड़ों का बिजनेस किया गया और आयकर विभाग का इनकम टैक्स जमा ...