हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 6 -- यूपी में देवरिया के बरहज में सरयू नदी में डूबे किसान की तीन दिन से एसडीआरएफ के साथ तलाश कर रहे गोताखोर की गुरुवार को डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने उसकी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। आरोप है कि बुखार से पीड़ित होने पर भी पुलिस उसे जबरन घर से ले गई। गोताखोर की मौत के बाद थाने पहुंची महिलाओं ने आक्रोश जताया। सीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है। परसिया देवार निवासी किसान धरमू गत दो फरवरी को घर जाते समय पीपा पुल से फिसलकर सरयू नदी में डूब गया था। पुलिस गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। गुरुवार को गौरा निवासी सुरेंद्र साहनी (45) पुत्र मोहन साहनी एसडीआरएफ के साथ अपनी नाव से मऊ जनपद की सीमा में किसान की तलाश में जुटा था। दो अन्य नावें भी कुछ दूर तलाशी में लगी थीं। इस दौरान सुरेंद्र ने धरमू की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.