बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- खेतों पर देखभाल करके घर लौट रहे किसान की रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी देवेंद्र सिंह 48 वर्ष पुत्र भंवर सिंह सुबह करीब दस बजे खेतों पर काम निपटाकर घर वापस लौट रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक मालगाड़ी की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिसपर परिजन तैयार नहीं हुए। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किसान अपने पीछे तीन पुत्रियां व दो पुत्रों को छोड़कर गया है। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। शव का पंचायतनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.