हरदोई, जनवरी 22 -- मल्लावां। माधौगंज मंडी से धान-गेहूं बेचकर घर लौट रहे किसान की जेबकतरों ने जेब काटकर करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। क्षेत्र के गांव पाठकपुरवा, कुतुवापुर निवासी किसान राजेश गुरुवार दोपहर माधौगंज मंडी में धान व गेहूं बेचने गया था। वहां उसने कुल 1 लाख 4 हजार 500 रुपये में फसल बेची। रुपये जेब में रखकर वह मल्लावां आया और वहां से सीएनजी ऑटो पर बैठकर राघोपुर पहुंचा। राघोपुर पहुंचकर जैसे ही वह टेंपो से उतरा और जेब टटोली तो जेब कटी मिली। रुपये गायब देख वह सन्न रह गया और रोने लगा। उसकी हालत देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई है। कोतवाल शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, लेकिन अभी पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवा...