बिहारशरीफ, मार्च 29 -- मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट किसान का बेटा सूबे में लाया चौथा स्थान, इंजीनियर बनने की तमन्ना फोटो 29 शेखपुरा 06 - संकेत कुमार (फाइल फोटो) शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सूबे के टॉप 10 में चौथे स्थान पर कुल छह छात्र हैं। इनमें हाईस्कूल, बरबीघा का संकेत कुमार भी है। उसने मैट्रिक परीक्षा में 486 अंक लाकर शेखपुरा का मान बढ़ाया है। साथ ही संकेत कुमार को जिला का टॉपर बनने का भी गौरव हासिल हुआ है। संकेत के पिता रामचंद्र बिन्द किसान हैं। पिता को अपने होनहार पुत्र की सफलता पर काफी गर्व है। संकेत के अनुसार माता और पिता के सही सानिध्य के कारण उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। आगे की पढ़ाई कर वह इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। कहता है कि कड़ी मेहनत करने वालों को सफलता जरूर मिलती है। उसकी इस सफलता पर उसके गांव में जश्न का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.