बगहा, अक्टूबर 13 -- बेतिया/चनपटिया, हिसं/नसं। चनपटिया के बरोहिया वार्ड नं.09 निवासी अभय दुबे (36) का शव रविवार की सुबह लोहियरिया पंप के पीछे पानी से भरे एक खेत से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक का कपड़ा घटना स्थल से सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिल है। मृतक शनिवार की शाम छह बजे अपने घर से निकले थे। परिजनों ने अभय दुबे की हत्या की आशंका जतायी है। चनपटिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि अभय दुबे बरोहिया वार्डनं. 09 निवासी स्व. पंचदेव दुबे के पुत्र थे। उनका शव पानी से भरे खेत से मिला है। मृतक के शरीर पर जख्म का कोई भी निशान नहंीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु के कारणों का पता चलेगा। मृतक के चाचा मंकेश्वर दुबे तथा चचेरे भाई विकास दुबे ने बताया कि उन्हें आशंका है कि अभय दुबे की हत्या कर अपराधियों ने शव को पानी में फेंका है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.