मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के रजौली गांव से एक किसान का ट्रैक्टर चोरी हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव आये एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। रजौली निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 25 दिसंबर की शाम उन्होंने अपना ट्रैक्टर प्रतिदिन की तरह गांव स्थित अपनी छावनी में खड़ा कर लॉक कर दिया था। ट्रैक्टर की एक चाबी पहले ही खो चुकी थी, जबकि दूसरी चाबी उनके पास ही थी। अगले दिन सुबह जब वह छावनी पहुंचे, तो ट्रैक्टर गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी जब ट्रैक्टर का पता नहीं चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि चोरी वाले शाम (25 दिसंबर) को करीब साढ़े तीन बजे हाजीपुर निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर के लेनदेन के सिलसिले में उसे देखने...