पीलीभीत, जनवरी 8 -- बीसलपुर। गांव सिमरा अकबरगंज में किसान का ट्राला रात्रि में चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अकबरगंज सिमरा निवासी रामपाल ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसका चार टायरा ट्राला गांव के पूर्व प्रधान की जगह में खड़ा था। रात्रि में ट्राला चोरी कर लिया गया उसने काफी तलाश किया, लेकिन ट्राला का पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...