गंगापार, जनवरी 2 -- फूलपुर विकासखंड के परासीनपुर गांव में आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती की नई तकनीकों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य इफको कारडेट डॉ डीके सिंह ने कहा कि किसान का खेत ही उसकी प्रयोगशाला है और किसान स्वयं उसका वैज्ञानिक है। उन्होंने बताया कि इफको के नैनो उर्वरक कृषि क्षेत्र में सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहे हैं, जिससे उत्पादन बढ़ने के साथ लागत में भी कमी आ रही है। आईआरडीपी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने रबी की फसलों में नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक एवं नैनो कॉपर के प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों को कारडेट प्रक्षेत्र पर नैनो उर्वरकों से संबंधित प्रदर्शनों का अवलोकन भी कराया। प्रशिक्षण के दौरान जैव उर्वरक उत्पादन इकाई की अं...