लखनऊ, दिसम्बर 8 -- निगोहां के दखिना शेरपुर गांव से 19 अक्तूबर को रहस्यमय हालात में लापता हुए किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर (44) का अपहरण कर प्रॉपर्टी डीलरों ने हत्या कर दी थी। शव उन्नाव में फूंक डाला था। सोमवार को सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी बसंत कुमार रालापल्ली के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में नगराम के टोला ब्राह्मण निवासी सुजीत कुमार श्रीवास्तव, बिलिया टोला का पिंटू, विनोद, लालू उर्फ नीरज कश्यप, अमवा मुर्तजापुर का राजू उर्फ राजकुमार हैं। हत्यारोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो स्विफ्ट कारें बरामद की गई हैं। अपर पुलिस उपायुक्त के मुताबिक, 19 अक्तूबर को सुरेंद्र कुमार ने अपने दोस्त शिव प्रकाश की गुमशुदगी की रिपोर्ट निगोहां थाने में दर्ज करा...