वाराणसी, जून 12 -- जक्खिनी (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा है कि कृषि वैज्ञानिक किसानों के कल्याण को ध्यान में रखकर शोध करें। कृषक वैज्ञानिकों की बात पर भरोसा करता है। वैज्ञानिक भी कड़ी मेहनत से शोध करके किसानों के लिए नई टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं। जरूरत यह है कि इन तकनीकों को किसानों तक पहुंचाया जाए और अपनाने के लिए प्रेरित भी किया जाए। कृषि राज्यमंत्री बुधवार को आराजी लाइन ब्लॉक के पनियरा गांव में किसानों से संवाद कर रहे थे। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) की ओर से यह आयोजन था। उन्होंने कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) और किसानों द्वारा प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने इरी द्वारा किसान लल्लन दुबे के खेत में डायरेक्ट सीडेड राइस (डीएसआर) विधि से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.