फरीदाबाद, दिसम्बर 24 -- पलवल। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम की माता रतना देवी ने यह सहायता प्रदान की। उन्होंने गांव गुरवाड़ी निवासी सुरेश की सांप के काटने से मृत्यु होने पर उसके परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। वहीं गांव ढाढोता निवासी नीरज की एक उंगली कटने की दुर्घटना पर 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस मौके पर रतना देवी ने कहा कि यह योजना किसानों और खेतीहर मजदूरों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है। खेती के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में सरकार आर्थिक सहयोग देकर परिवार को सहारा देती है। उन्होंने बताया कि योजना का संचालन हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.