छपरा, फरवरी 15 -- मढ़ौरा में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती की 138 वीं जयंती मढ़ौरा। एक संवाददाता महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की 138 वीं जयंती मढ़ौरा के बहुआरापट्टी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तत्वावधान में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समसुद्दीन साहब ने की, जबकि भाकपा के जिला सचिव रामबाबू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जातिवाद और संप्रदायवाद के प्रबल विरोधी थे तथा किसान-मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष करते रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन की आवश्यकता है, यही स्वामी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्...