सासाराम, जनवरी 6 -- शिवसागर। डुमरी पंचायत सरकार भवन में राजस्व कर्मचारी की अनुपस्थिति के कारण किसान बैरंग लौट गए। जिससे उन्हें परेशानी हुई। कृषि समन्वयक सतीश कुमार सिंह ने बताया डुमरी पंचायत के राजस्व कर्मचारी के बुधवार को नहीं आने पर सीओ से शिकायत दर्ज कराई जाएगी। डुमरी पंचायत के किसानों ने बताया कि कई बार मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश करते हैं। लेकिन बंद रहता है या मोबाइल रिंग होने पर उठाते नहीं है। बताया मंगलवार को कोनार पंचायत के कोनार व बेरूकहीं में शिविर लगाकर ई-केवाईसी कार्य संपन्न किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...