अमरोहा, अप्रैल 16 -- मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह बुधवार को डिडौली पहुंचे। यहां संगठन के प्रदेश महासचिव ठाकुर पोपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ठाकुर भानु प्रताप ने कहा कि भारतीय सेना के जवान की शहादत पर शहीद के परिजनों को सरकार पांच करोड़, कवरेज के दौरान मीडिया कर्मी की मृत्यु पर चार करोड़, पुलिस कर्मी की मृत्यु पर दो करोड़ व किसान की मृत्यु होने पर एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे। इसके साथ ही किसानों का कर्ज माफ करने के अलावा छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाए। किसान आयोग का गठन करने की वकालत भी की। इस दौरान ववीत धामा जिलाध्यक्ष, डा.होते राम सैनी, अशरफ अली, तुलसी सिंह पाल, दीपेंद्र गुर्जर, नरेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, अजीम पाशा, इमरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.