पटना, जनवरी 13 -- आईसीएआर पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे आईसीएआर की मदद से गुणवत्तापूर्ण बीज का उत्पादन करें। मंगलवार को वे कृषि अनुसंधान परिसर पटना में एक दिवसीय सहभागी बीज उत्पादन कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कृषि में गुणवत्तापूर्ण बीज की निर्णायक भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने सहभागी बीज उत्पादन को बीज प्रणाली को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने गुणत्तापूर्ण बीच से फसल उत्पादन बढ़ने के साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यशाला की विषयवस्तु एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। भूमि एवं जल प्रबंधन प्रभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.