बदायूं, फरवरी 23 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने मालवीय आवास गृह पर बैठक की। मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, उनके निर्णय इंतजार है। मंडल के वरिष्ठ उपाध्याय चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि जिले के किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं। जिला सचिव रन सिंह यादव ने कहा वर्तमान में किसान परेशान हैं। टीटू सिंह, रामफल, जीत सिंह यादव, तस्लीम गाजी, केसर अली मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...