रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। किसान आंदोलन की पांचवीं वर्षगांठ पर बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड की ओर से खूंटी में जुलूस निकाला गया। कचहरी मैदान से शुरू हुआ जुलूस समाहरणालय पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एमएसपी की कानूनी गारंटी, धान क्रय केंद्र खोलने, किसानों का कर्ज माफ करने, लेबर कोड रद्द करने और हाथियों के आतंक से राहत जैसी मांगें शामिल थीं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में कई किसान नेता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...