लखनऊ, जनवरी 15 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अमौसी स्थित प्रदेश मुख्यालय पर 151वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान दिल्ली में लॉन्च की गई दो मोबाइल ऐप एवं पोर्टलों की जानकारी दी गई। इनमें एक 'कल्प' (कृषि एडवाइजरी बेस्ड ऑन लेकेशन स्पेसेफिक वेदर प्रिडिक्शन) है। इसकी मदद से किसान अपनी लोकेशन पर जान सकेंगे कि मौसम कैसा रहेगा। खेती में क्या सावधानी बरतें, इसका परामर्श मिलेगा। दूसरी ऐप संकल्प यानी सिस्टेमैटिक एग्रोमेटेरोलॉजिकल एनालिटिक्स नॉलेज एंड एडवाइजरी एनेबल्ड प्लेटफार्म है। यह वैज्ञानिकों के लिए है जो अपने शोध और अपडेट इस पर अपलोड करेंगे। इनके आधार पर 'कल्प' के जरिए सुझाव और पूर्वानुमान दिए जाएंगे। इस अवसर पर भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रादेशिक मुख्यालय मौसम केंद्र लखनऊ सामान्य जनमानस, शैक्षणिक संस्थानों, के लिए खुला रहा। इस विशेष अवस...