प्रयागराज, जनवरी 15 -- परेड ग्राउंड स्थित माघ मेला में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की ओर से राष्ट्रीय चिंतन शिविर में किसानों की जनसमस्या पर विस्तृत चर्चा की गई है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी, किसानों पर बढ़ते कर्ज, बिजली-पानी की समस्या, बीज-खाद की महंगाई, आवारा पशुओं से किसान परेशान हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसान अपने हक और सम्मान के लिए निर्णायक संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे और देशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में किसान और मजदूरों ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर में सहभागिता की है। इस दौरान मकर संक्रांति पर्व के मौके पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...