अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- भाकियू टिकैत गुट की महापंचायत हुई आयोजित , राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ. राकेश टिकैत ने महापंचायत को किया संबोधित n भाकियू टिकैत गुट की गांधी इंटर कॉलेज में हुई किसान महापंचायत n राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने महापंचायत को किया संबोधित चण्डौस, संवाददाता। कस्बा के गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की ओर से विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। महापंचायत के मुख्य अतिथि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत रहे। महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों को अपने हक और अधिकारों के लिए संगठित और एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक किसान मजबूत नहीं होंगे, तब तक उनकी आवाज को दबाने...