समस्तीपुर, फरवरी 14 -- समस्तीपुर। बिहार राज्य किसान सभा अंचल किसान कौंसिल के मोरदीवा पंचायत का तीसरा सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हुआ। अध्यक्षता विन्देश्वर राय ने की। जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह व उपेंद्र राय के पर्यवेक्षण में किसान सभा के पुर्व जिलाध्यक्ष रामाकांत यादव सहित अन्य मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया गया। इस अवसर पर 11 सदस्यीय कमिटी बनाई गई। जिसमें सचिव राम लगन राय, अध्यक्ष विन्देश्वर राय, कोषाध्यक्ष राम विलास राम, संयुक्त सचिव राज कुमार, उपाध्यक्ष नारायण पासवान चुने गए। सम्मेलन में दर्जनों किसान के अलावा अनिल कुमार राय, राम सकल महतो, ग्रीस कुमार गिरि, परमेश्वर राय, राज कुमार सहित अन्य साथियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...