विकासनगर, जनवरी 7 -- आईआईटी रुड़की द्वारा संचालित अनुगूंज परियोजना के तहत चकराता ब्लॉक के ग्राम फेडिज में बुधवार को सोलर आधारित कृषि तकनीक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत किसानों को दो प्रमुख सोलर नवाचारों, खेत में जानवरों के प्रवेश पर अलार्म एवं सूचना देने वाली सोलर प्रणाली और सोलर व बिजली से चार्ज होने वाला बहुउपयोगी इलेक्ट्रिक कृषि उपकरण, जो खेती की लागत को 70 प्रतिशत तक कम करने में सहायक है, की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में उपकरणों की जानकारी, उपयोग, बेसिक मेंटेनेंस के साथ ऑन-साइट इंस्टॉलेशन एवं लाइव डेमो भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.