सराईकेला, जुलाई 5 -- सरायकेला।समाहरणालय में शनिवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिले के लिए एक समग्र एवं प्रभावी सिचाई कार्य योजना के निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों में सिंचाई से जुड़ी वर्तमान स्थिति, जल संसाधनों की उपलब्धता, संभावित जल स्रोतों का वैज्ञानिक उपयोग, छोटे एवं मध्यम श्रेणी के चेकडैम निर्माण, खेत तालाब योजना, माइक्रो इरिगेशन पद्धति तथा किसानों की जल-आधारित आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई सुविधा को ग्रामीण कृषि आधारित अर्थव्यवस्था से जोड़ते हुए ऐसी कार्य योजना तैयार की जाए, जो जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन के समुचित सिद्धांतों पर आधारित हो। उन्होंने कहा कि योजना निर्माण में स्थानीय आवश्यकताओं, भौगोलिक परिस्थितियों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.