रिषिकेष, जनवरी 27 -- भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने मांगों को लेकर मंगलवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूनियन ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी लागू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और केंद्र सरकार से एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करने की मांग की। मंगलवार को डोईवाला तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों व किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने नायब तहसीलदार आरएस रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा भेजा। यूनियन जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बाद भी किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने एमएसपी की कानूनी गारंटी लागू करने, गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल घोषित करने, देहरादून जिले में क...