मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। धान उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने इस बार सूबे में 36 लाख टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। किसानों से खरीदे जानेवाले ए ग्रेड के धान की कीमत जहां 2389 रुपये है, वहीं साधारण धान की कीमत 2369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। किसानों को 48 घंटे में ऑनलाइन भुगतान भी किया जाएगा। इसमें देरी होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के अनुसार 28 फरवरी तक धान की खरीद की जा सकेगी। निगम ने निर्देश जारी कर कहा है कि पूर्व में जो भी पैक्स, व्यापार मंडल या राइस मिल विवाद में रहे हैं, उन्हें धान खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। धान उन्हीं किसानों से खरीदा जाएगा, जो कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधित है। वहीं, राइस...