मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी, हन्दिुस्तान संवाददाता। तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ पूर्वी चंपारण किसानों से 20 हजार मीट्रिक टन टमाटर की खरीद करेगा। टमाटर की खरीद होने से किसानों को उनकी उपज की उचित कीमत मिलेगी। इसकी कवायद शुरु हो गई है। इसी माह से टमाटर की खरीदारी शुरू होने की उम्मीद है। इस योजना की शुरुआत होने से तिरहुत यूनियन से जुड़े 25 हजार किसान लाभान्वित होंगे। वेजफेड से जुड़े किसानों से होगी टमाटर की खरीद तिरहुत यूनियन के द्वारा वेजफेड से जुड़े किसानों से टमाटर की खरीद की जाएगी। तिरहुत यूनियन से जुड़े आठ जिलों के किसानों सहित राज्य स्तर पर वेजफेड से रजस्टिर्ड किसानों से टमाटर की खरीदारी करने की विभाग के द्वारा स्वीकृति दी गई है। टमाटर की खरीदारी कर प्रोसेसिंग यूनिट को होगी आपूर्ति किसानों से खरीदे गए टमाटर की आपूर्ति ...