छपरा, फरवरी 3 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे रिविलगंज नगर पंचायत अंतर्गत सेंगर टोला में किसानों के लिए आयोजित फार्मर रजिस्ट्री निर्माण शिविर का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी रिविलगंज, शिविर में प्रतिनियुक्त सर्वे टीम व कृषि विभाग के कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी समन्वय बनाकर कार्य करें। डीएम ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व क...