बिजनौर, फरवरी 4 -- धरती माता बचाओ अभियान निगरानी समिति की बैठक में डीएम जसजीत कौर द्वारा उर्वरकों के अंधाधुंध एवं अत्यधिक प्रयोग पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध परिसंचलन, कालाबाजारी, ओवर-रेटिंग एवं तस्करी की रोकथाम, तथा मृदा स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार के उद्देश्य से गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही किसानों को सही मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने, प्रत्येक बिक्री पर पक्की रसीद बिल अनिवार्य रूप से प्रदान करने, तथा संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। डीएम की अध्यक्षता में धरती माता बचाओ अभियान निगरानी समिति की बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए विकेताओं से किसानों को जागरूक करने हेतु सक्रिय प्रयास करने के न...