आरा, जनवरी 16 -- आरा, हमारे संवाददाता। जिले में दूसरे चरण के किसान निबंधन का कार्य 17 से 21 जनवरी तक चलेगा। इसके लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से शिविरों के सफल संचालन के लिए प्रखंड एवं अंचल स्तर के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला स्तर के सभी नोडल पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से निगरानी करेंगे। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविरों का संचालन प्रातः काल से देर शाम तक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें। डीएम ने जिले के सभी किसानों से अपील किया है कि वे निर्धारित तिथियों को अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर अनिवार्य रूप से अपना किसान पंजीकरण कराएं एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का पारदर्शी एवं सुचारू रूप से लाभ उठाएं। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से हेल्पलाईन नंबर 18001...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.