चंदौली, नवम्बर 26 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में धान खरीद एक नवंबर से शुरू है। किसानों को धान खरीद में कोई दिक्कत न हो और आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए बुधवार को विधायक सुशील सिंह ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के प्रशासनिक अधिकारी एवं विपणन एवं क्रय केंद्र प्रभारी सहित क्रय एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने कहा कि किसानों से धान खरीद में किसी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक ने पीसीएफ, एफसीएस, यूपीएसएस और पीसीयू सहित सभी समितियो के प्रभारियों की बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि धान क्रय नीति का पालन करते हुए किसानों से खरीद होनी चाहिए। धान बेचने के लिए किसान परेशान न हो इसका ध्यान रखने की जरूरत है। यह शासन की प्राथमिकता में शामिल है। धान खरीद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.