लखनऊ, नवम्बर 27 -- इटौंजा, संवाददाता। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति इटौंजा में किसानों से धान खरीद नहीं की जा रही है। किसानों का आरोप है कि धान की गुणवत्ता में दोष निकाल कर वापस किया जा रहा है। गुरुवार को क्रय केंद्र से कई किसान लौटाये गए। इससे परेशान किसानों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। नौरंगपुर के किसान राजकुमार ने आरोप लगाया कि इटौंजा क्रय केंद्र पर मनचाहे किसानों का धान ही खरीदा जा रहा है। क्षेत्रीय किसान जब जाते हैं तो दोयम दर्जे का धान बताकर वापस कर दिया जाता है। बताया जाता है धान मिलों पर यह लिया नहीं जाता है। किसानों को गोदाम में धान रखने की जगह न होने के नाम पर भी लौटा दिया जाता है। किसानों ने बताया कि क्रय केन्द्र पर किसान दिनभर खड़े रहते हैं लेकिन यहां पानी की व्यवस्था की न बैठने की। अगर बारिश होने लगे तो धान की सुरक्षा ...