बक्सर, जनवरी 1 -- पेज तीन के लिए ------ बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी स्तर पर किसानों से धान की खरीद नहीं किए जाने के सवाल पर बक्सर के पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी आंदोलन करेंगे। उन्होंने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि इस अवधि में किसानों से धान खरीद का काम पटरी पर नहीं लौटा, तो वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ ज्योति चौक पर एकदिवसीय धरना देंगे। इसके बाद भी यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। पूर्व विधायक ने कहा कि जिले में सरकारी स्तर पर किसानों से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। इसके चलते किसान खुले बाजार में औने-पौने दाम में अपनी मेहनत की कमाई बेचने को मजबूर हैं। तिवारी ने जिलाधिकारी से इस मामले में सार्थक और परिणामजनक हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सक्षम लोगों के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.