आजमगढ़, दिसम्बर 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। सठियांव चीनी मिल पूरी क्षमता से न चलने के कारण किसान परेशान हैं। मिल में किसानों से गन्ना लेने में तीन दिन लग जा रहे हैं। गन्ना किसानों को मिल परिसर में ठंड से ठिठुरते हुए रात बितानी पड़ रही है। समय से पेड़ी गन्ना के खेत खाली न होने पर किसान गेहूं की भी बुवाई नहीं कर पाएंगे। ऐसे में उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ेगी। सठियांव चीनी मिल में पेराई का कार्य 22 नवंबर से आरंभ हुआ। उसके बाद से मिल लगातार चल रही है। तकनीकी गड़बड़ी के चलते कुछ देर के लिए कभी-कभार बंद रही। करीब 20 दिनों से लगातार पेराई कार्य चल रहा है। चीनी मिल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मिल पूरी क्षमता से नहीं चल रही है। जिसकी वजह से किसानों को चीनी मिल में गन्ना से लदा अपना ट्रैक्टर खाली कराने में तीन दिन का समय लग जा रहा है। पूरी क्षमता चीनी मि...