महोबा, नवम्बर 29 -- महोबा, संवाददाता। नगर पालिका की तहबाजारी एक बार फिर सुर्खियों में है। ठेकेदारों के द्वारा नवीन मंडी में मूंगफली की तौल कराने आने वाले ट्रैक्टर और पिकअप से पर्ची काटकर वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों से किसान मूंगफली की तौल कराने के लिए पहुंच रहे है। सुबह से ट्रैक्टर ट्राली चरखारी बाईपास में पहुंच जाते है। नगर पालिका के तहबजारी के ठेकेदार इन वाहनों से वसूली कर रहे है। मूंगफली लेकर आने वाले किसानों का कहना है कि नगर पालिका के ठेकेदार बिना प्वाइंट के वसूली कर रहे है। किसानों का आरोप है कि विरोध करने पर ठेकेदार के कर्मचारी अभद्रता कर गाली गलौच कर रहे है। किसानों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.