बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सोनहा स्थित डॉक बंगले पर राष्ट्रीय लोक दल का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र चौधरी व अध्यक्षता राम कृपाल चौहान ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही, जिससे संगठन के संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश महासचिव अरुणेंद्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल देश की उन चुनिंदा राजनीतिक पार्टियों में से है, जिनके किसी भी प्रमुख नेता पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल की स्थापना चौधरी अजित सिंह के नेतृत्व में किसान, मजदूर और ग्रामीण भारत की समस्याओं को संसद में उठाने के लिए की थी। सम्मेलन में गोरखनाथ चौधरी, इंद्रबहादुर यादव, दीपक वर्मा, रमेशचंद्र वर्मा, दीपचंद चौधरी, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.