रांची, अगस्त 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। आदर्श ग्राम के रूप में विकास के लिए चयनित गुमला जिले के करौंदा लिट्टाटोली गांव में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बीज का वितरण किया गया। जनजातीय उप योजना के तहत कुल 60 किसानों के बीच क्वालिटी प्रोटीन हाइब्रिड मक्का (शक्तिमान- 5) का 240 किलो बीज वितरित किया गया। करौंदा लिट्टाटोली गांव पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव का जन्म स्थान है। इस गुणवत्तायुक्त हाइब्रिड बीज की उत्पादन क्षमता प्रति हेक्टेयर 70 से 75 क्विंटल है। किसानों को फसल विकास के विभिन्न चरणों में उर्वरक तथा आवश्यकता आधारित रसायन भी उपलब्ध कराया जाएगा। फसल विकास के अनुश्रवण के लिए के लिए बीएयू के वैज्ञानिकों का दल दो बार उस गांव का भ्रमण करेगा। मौके पर पौधा प्रजनन एवं आनुवंशिकी विभाग की अध्यक्ष डॉ मणिगोपा चक्रवर्ती, डॉ चंद्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.