पीलीभीत, मार्च 19 -- हजारा क्षेत्र में भी बाघ की दहशत कायम है। वनकर्मियों की निगरानी में किसान गन्ने की छिलाई कर रहे हैं। बाघ के लगातार खेतों में देखे जाने से लोग काफी सहमे हुए हैं। खेत से कुछ दूरी पर ही बाघ पानी पीते देखा गया। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। टीम भी ग्रामीणों को अकेले खेतों और गांव के बाहर न जाने को जागरुक कर रही है। वन्यजीव को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा शोपीस बना हुआ है। पूरनपुर तहसील के ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव हजारा, मुरैनिया गांधीनगर, कबीरगंज, शांतिनगर सहित कई गांव में इन दिनों बाघ की दहशत कायम है। भय के चलते ग्रामीण देर सबेर घरो से निकलने से कतरा रहे हैं। इन दिनों मुरैना गांधीनगर के नजदीक बाघ ने डेरा जमा रखा है। इससे खेती-बाड़ी भी प्रभावित हो रही है। कुछ दिन पहले गांव के गौरव के गन्ने की छिलाई की पर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.