लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 30 -- पलियाकलां, संवाददाता। खनन माफियाओं पर कार्रवाई की मांग के साथ किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमे को खत्म किए जाने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान तहसील में पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। बता दें, पलिया भीरा रोड पर अतरिया के पास खेत में खनन कर रहे कुछ लोगों को सुरेन्द्र पाल सिंह अतरिया ने रोकने का प्रयास किया था। आरोप लगाया गया था कि शुक्रवार की रात खनन में शामिल लोगों ने उन पर हमला कर दिया था। सुरेन्द्र पाल सिंह का आरोप था कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और पगड़ी उछाल दी थी। घटना के बाद आक्रोश लोग कमल चौराहे पर आ पहुंचे और जाम लगा दिया था। मामले की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने लोगों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया था। तहरीर मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.