दिल्ली, मार्च 20 -- दिल्ली से सटे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर जमे किसानों पर बुधवार अचानक पंजाब सरकार का बुल्डोजर चल गया। मान सरकार की ओर से बॉर्डर से किसानों को हटा दिया गया,उनके तंबू उखाड़ दिए गए, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर समेत 200 से ज्यादा किसानों को हिरासत में ले लिया गया है। इस कार्रवाई से पंजाब के किसान नाराज हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इस कार्रवाई के लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का मकसद हाईवे खुलवाना नहीं बल्कि अपने लिए राज्यसभा का भी रास्ता खोलना है। मालीवाल ने कहा कि ये केजरीवाल के गुस्से और बदले की भावना का एक और उदाहरण है। किसानों पर देर रात हुई पंजाब सरकार की कार्रवाई से नाराज आप सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.