शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- कृषकों की आय में वृद्धि और गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद बिजनौर और अमरोहा से आए किसानों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को गन्ना उत्पादन से जुड़ी नवीन तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों और वैज्ञानिक जानकारी से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण सत्र में बसंतकालीन गन्ना बुवाई पर विशेष फोकस रहा। किसानों को बताया गया कि सही समय पर बुवाई, उन्नत प्रजातियों का चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और आधुनिक सिंचाई तकनीकों के प्रयोग से गन्ना उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। विशेषज्ञों ने लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने से जुड़े उपायों पर भी जानकारी दी। कार्यक्रम के तहत किसानों को शोध प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया, जहां अंतःफसली खेती के जीवंत प्रदर्शन दिखाए गए। दलहन और त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.