पलामू, मार्च 18 -- हैदरनगर, प्रतिनिधि। कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन वृद्धि सुनिश्चित कराने को लेकर मंगलवार को हैदरनगर प्रखंड की बभंडी पंचायत सचिवालय में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशिक्षक विरेन्द्र सिंह व एटीएम परवीन जहां ने किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि कनीय पौध संरक्षण पदाधिकारी सह जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी पंचायतों में फसलों का गुणवत्ता के साथ उत्पादन बढ़ाने के लिये किसानों को लगातार जागरुक करने का अभियान शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण झारखंड में उन्नत तकनीकी से खेती करने के उपायों को किसानों से साझा किया जा रहा है। इसके अलावे बीजोपचार, जैविक कीटनाशक दवाओं के ससमय प्रयोग की भी जानकारी दी जा रही है। गोष्ठी में रसायनिक खाद-बीज के प्रयोग से पर्यावरण व खे...