रांची, दिसम्बर 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नवागढ़ गांव में गुरुवार को आत्मा और इफको के संयुक्त तत्वावधान में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए। प्रशिक्षण के दौरान अनगड़ा प्रखंड की बीटीएम नीरा जोजो ने किसानों को दलहन फसलों की उन्नत खेती की तकनीकों और उनसे होने वाले मुनाफे की जानकारी दी। कृषि विभाग रांची से आए समीर रंजन ने फसलों को रोगों और कीटों से बचाने के विभिन्न उपायों पर प्रकाश डाला। इफको रांची के कुलदीप कुमार ने किसानों को 'इफको नैनो डीएपी' से बीज उपचार करने की विधि और उसके फायदों के बारे में बताया। वहीं, अमन भगत ने ड्रिप सिंचाई वाली फसलों में इस्तेमाल होने वाले पानी में घुलनशील उर्वरकों की उपयोगिता की जानकारी दी। कार्यक्रम में समीर रंजन, कुलदीप कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.