गाज़ियाबाद, फरवरी 9 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नई आवासीय टाउनशिप हरनंदीपुरम से प्रभावित किसानों ने सोमवार को मेरठ में अपर आयुक्त मेरठ मंडल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने सर्किल रेट न बढ़ने को लेकर विरोध जताया। हरनंदीपुरम किसान संघर्ष समिति के बैनर तले योजना से प्रभावित किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मेरठ मंडलायुक्त कार्यलय पहुंचा। वहां अपर आयुक्त मेरठ मंडल को बताया कि पिछले दस वर्ष में गाजियाबाद की कृषि भूमि का सर्किल रेट दो या तीन बार ही बढ़ा है। किसानों का आरोप है हरनंदीपुरम आवासीय योजना की वजह से जीडीए के कहने पर जिला प्रशासन ने पूरे गाजियाबाद के कृषि भूमि सर्किल रेट पर रोक लगा दी है। प्रशासन की मनमानी से शासन को राजस्व की हानि हो रही है। संघर्ष समिति के सह सचिव दक्ष नागर मथुरापुर ने कहा कि किसानों ने पहले भी जिलाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.